फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: शराब के लिए ठेके पर भेजी गई दीवान की चिट्ठी वायरल, सफाई कर्मियों के नाम पर मांगे पांच क्वार्टर

Wed, 27 Jul 2022 11:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

फतेहगढ़ कोतवाली सफाई कर्मियों के नाम पर मांगे गए पांच क्वार्टर के भेजी गई चिट्ठी खूब वायरल हो रही है। दरअसल, दीवान ने ठेके पर चिट्ठी भेजी और शराब के क्वार्टर देने के लिए कहा। मामले की जानकारी मिलते ही दीवान को एसपी ने निलंबित कर दिया है।
 
विज्ञापन
सुबह छह बजे शटर के नीचे से शराब लेता व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में शराब मंगाने के लिए दीवान ने ठेके पर चिट्ठी भेज दी। उस पर कोतवाली की मुहर लगाकर हस्ताक्षर भी किए। अब यह चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। चिट्ठी में दीवान ने सफाई कर्मियों को देने के लिए देशी शराब के पांच क्वार्टर मांगे थे। देर शाम एसपी ने दीवान को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली में मुन्नू कुमार हेड मोहर्रिर हैं। उन्होंने मंगलवार को मिलेट्री चौराहे पर स्थित देशी शराब के ठेके पर एक सफाई कर्मी से चिट्ठी भेजी। इसमें लिखा, ठेका प्रभारी सफाई कर्मियों को देने के लिए पांच क्वार्टर प्रदान करने की कृपा करें।
इसके बाद दीवान ने कोतवाली की मुहर लगाई और अपने हस्ताक्षर करने के बाद तिथि भी अंकित की। यह चिट्ठी बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इससे पुलिस महकमे की पोल खुलकर सामने आ गई। दीवान मुन्नू कुमार इस मामले में जवाब देने से कतरा रहे थे, जबकि कुछ पुलिस कर्मी शराब के ठेके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सेल्समैन को धमकाया और कहा कि आखिर चिट्ठी उनके ठेके से बाहर कैसे पहुंची और किसने वायरल की है। इससे सेल्समैन सहम गए। अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप ने बताया कि सोशल मीडिया पर चिट्ठी वायरल होने की जानकारी हुई है। पूरे मामले की जांच के बाद दीवान को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें