फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर इन चार की ‘दुनिया रोशन’, जानने के लिए पढ़ें

Sat, 29 Oct 2016 11:35 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शिफा आई सेंटर, चमनगंज में नेत्रदानियों के परिजनों को अमर ज्योति सम्मान से नवाजा गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ज्योति पर्व दीपावली पर शनिवार को कानपुर के चार लोगों की ‘दुनिया रोशन’ हुई।  
विज्ञापन

नेत्रदान अभियान के प्रमुख मनोज सेंगर ने बताया कि इंद्रा नगर निवासी 65 वर्षीय अशोक भाटिया की 19 अक्तूबर को और रतन लाल नगर निवासी 84 वर्षीय सरस्वती अग्रवाल का 20 अक्तूबर को निधन हो गया था। इस सूचना पर वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. महमूद रहमानी ने दोनों के कार्निया सुरक्षित किए और इन्हें अगले दिन हरजेंदर नगर निवासी अजेंद्र (14), जाजमऊ के टी सिंह (52), उन्नाव की किरन (55) और उन्नाव के शहीद (65) को डॉ. रहमानी ने शिफा आई सेंटर में नि:शुल्क प्रत्यारोपित किया। डॉ. रहमानी ने बताया कि वह 837 कार्निया प्रत्यारोपित कर चुके हैं। इन मरीजों की छुट्टी करते समय एक-एक महीने की दवाएं भी दी गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें