फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत के मुंह से निकला धीर सिंह: दिव्यांग का अपहरण कर फंदे पर लटकाया, हाथ खुलने पर मचाया शोर और बच गई जान

Mon, 07 Aug 2023 09:19 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रुखाबाद

सार

धीर सिंह ने किसी तरह से हाथ निकालकर पेड़ की डाल पकड़कर चीख-पुकार शुरू कर दी। वहां से गुजर रहे कांवड़िये पहुंचे। एक युवक ने वीडियो बनाते हुए पैर उठाकर नीचे ईंटें लगा दीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे फंदे से नीचे उतारा।
विज्ञापन
दिव्यांग धीरसिंह से पूछताछ करते दरोगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के मोहल्ला सलावत खां निवासी धीर सिंह पाल का शनिवार सुबह सात बजे कार सवारों ने अपहरण कर लिया। दूसरे दिन रविवार रात लभगग 11 बजे बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे मसेनी के पास एक पेड़ पर फंदे से लटका दिया। हाथ खुलते ही दिव्यांग ने पेड़ की डाल पकड़ कर चीख-पुकार मचाई।

विज्ञापन

वहां से गुजर रहे कांवड़ियों ने उसके पैर उठाकर बचाते हुए वीडियो बनाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दिव्यांग को नीचे उतारा। उसने रंजिशन अपहरण और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। पूछताछ में धीर सिंह पाल ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने उनके दोनों हाथ बांधकर गले में फंदा लगाकर पेड़ पर लटका दिया। लोगों का शोर सुनकर हड़बड़ाहट में लटकाकर भाग गए।

उसने किसी तरह से हाथ निकालकर पेड़ की डाल पकड़कर चीख-पुकार शुरू कर दी। वहां से गुजर रहे कांवड़िये पहुंचे। एक युवक ने वीडियो बनाते हुए पैर उठाकर नीचे ईंटें लगा दीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे फंदे से नीचे उतारा। धीर सिंह ने बताया कि कई साल पहले कुछ लोगों ने उनके पुत्र पर जानलेवा हमला किया था। घटना से एक दिन पहले बयान दर्ज हुए थे। इसी रंजिश के चलते उनके साथ घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर कादरीगेट थाने के दरोगा जगदीश वर्मा पुलिस बल के साथ पीड़ित और आरोपी के घर जांच करने पहुंचे। कादरीगेट थाना प्रभारी विनोद शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला फर्जी है। पहले हुए झगड़े के आरोपियों को फंसाने के लिए कहानी गढ़ी गई। फिलहाल जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें