कानपुर। जिला कुश्ती संघ और राजनारायण खेल संस्थान की ओर से 26 सितंबर को जिलास्तरीय पुरुष व महिला ओपन कुश्ती प्रतियोगिता होगी।
उदयपुर लाल्हेपुर स्थित संस्थान में सुबह 11 बजे से मुकाबले शुरू होंगे। संघ के सचिव रामसजन यादव ने बताया कि पुरुष वर्ग में 50, 57, 65, 74 और इससे अधिक भार वर्ग में मुकाबले खेले जाएंगे। महिला वर्ग में 45, 50, 55, 60 और इससे अधिक भार वर्ग में मुकाबले होंगे। पहले तीन स्थान पाने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।