कानपुर। गुजैनी पुलिस ने जिसे जिलाबदर किया वह रविवार को क्षेत्र में ही टहलता मिल गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया और जेल भेज दिया। पकड़ा गया आरोपी बर्रा आठ कच्ची बस्ती निवासी मोहित उर्फ नन्हू शातिर बदमाश है। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि मोहित के खिलाफ छेड़खानी, आबकारी एक्ट और मारपीट के कई मामले दर्ज हैं। उस पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई थी। छह माह के लिए जिलाबदर किया गया था। (संवाद)