कमेटी को बताते डाॅ. काला।
- फोटो : संवाद
कानपुर। हैलट में सुविधाओं और व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने शुक्रवार को जिला स्तरीय कमेटी पहुंची। एडीएम फाइनेंस और एसीएम-6 ने सबसे पहले सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक का निरीक्षण किया। यहां कमेटी को सुविधाएं दुरुस्त लगीं तो कमेटी ने हैलट इमरजेंसी और पैथोलॉजी का निरीक्षण किया। गंदगी मिलने पर साफ-सफाई के निर्देश दिए। पैथोलॉजी पर लिखीं जांचें और उनकी रेट लिस्ट को बड़े अक्षरों में लिखने के अलावा दवाओं की सूची भी लगाने के निर्देश दिए। एडीएम फाइनेंस विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि ब्लॉक में स्थितियां सही मिलीं। हैलट का पूरा निरीक्षण अभी नहीं हो पाया है। फिर निरीक्षण किया जाएगा। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज से संबद्ध सभी अस्पतालों में जाकर टीम निरीक्षण करेगी और उसकी रिपोर्ट आगे भेजी जाएगी। प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि तीन तरह की कमेटियां बनी हैं। शासन की कमेटी आ चुकी है। शुक्रवार को जिला प्रशासन की कमेटी ने निरीक्षण किया है। ये निरीक्षण हाईकोर्ट के निर्देश पर किया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट बनाकर आगे भेजी जाएगी। संवाद