कानपुर। विष्णुपुरी स्थित प्रीत वाटिका अपार्टमेंट की पार्किंग में स्कूटी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्र पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। अपार्टमेंट निवासी मीना कपूर का आरोप है कि प्रीत वाटिका के राजीव और उनका बेटा विभोर आए दिन उनकी पार्किंग में स्कूटी खड़ी कर देते हैं। 24 सितंबर को भी ऐसा हुआ। आरोप है कि उन्होंने उनके घर जाकर जानकारी दी, जिस पर विभोर और राजीव भड़क गए। गाली गलौज कर उनको धक्का दिया। नवाबगंज इंस्पेक्टर राजकेसर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)