फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: चुनावी रंजिश में प्रधान और पूर्व प्रधान समर्थकों में पथराव, जमकर चले लाठी-डंडे

Sat, 08 May 2021 04:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कानपुर के चौबेपुर में चुनावी रंजिश को लेकर प्रधान और पूर्व प्रधान गुटों में जमकर पथराव और मारपीट हुई। चौबेपुर पुलिस ने इतना बवाल होने के बाद भी मामला दबा दिया था, लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

चौबेपुर थाना प्रभारी ने बताया कि विशुनपुर ग्राम सभा के दरियापुर गांव में दो गुटों में पथराव हुआ है। वर्तमान प्रधान राम बालक और पूर्व प्रधान राम बहादुर के बीच चुनाव परिणाम आने के बाद मनमुटाव चल रहा था। शुक्रवार सुबह कहा-सुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर पथराव और मारपीट हुई थी। शनिवार सुबह तहरीर मिलने के बाद दोनों पक्षों के 8 आरोपियों को हिरासत में लेकर एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें