फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: ग्रामीणों के हाथापाई करने सांसद के भतीजे ने तानी पिस्टल, पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने पर हुआ विवाद

Thu, 25 Aug 2022 11:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

फर्रुखाबाद जिले के एक गांव में मिट्टी खनन का ट्रैक्टर निकालने से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने पर  विवाद हो गया। इस दौरान ग्रामीणों के हाथापाई करने पर सांसद के भतीजे ने पिस्टल तान दी।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में मिट्टी खनन की ट्रैक्टर ट्राली रोके जाने पर पहुंचे सांसद के भतीजे से ग्रामीणों ने हाथापाई कर दी। इस पर भतीजे ने ग्रामीणों पर पिस्टल तान दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। छीना झपटी के बीच सिपाही ने पिस्टल ले ली। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन

भाजपा सांसद मुकेश राजपूत का भतीजा भाजयुमो महामंत्री राहुल राजपूत की देखरेख में जहानगंज क्षेत्र में चौकी राजपुताना के पास मिट्टी के खनन का काम चल रहा है। गुरुवार को ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी ले जा रहे थे। शहर कोतवाली के गांव नगला कलार निवासी एक ग्रामीण ने खेत में सिंचाई के लिए पाइप लाइन डलवाई डलवा रखी है।
उसके ऊपर से ट्रैक्टर ट्राली निकलने से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीण व उसके परिवार के लोग लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। इन लोगों ने ट्रैक्टर ट्राली पर सवार युवकों की पिटाई कर दी। कुछ देर में राहुल राजपूत मौके पर पहुंचे, जहां ग्रामीणों व महिलओं ने उनके साथ भी हाथापाई कर दी।

विज्ञापन

राहुल ने पिस्टल निकालकर ग्रामीणों पर तान दी। ग्रामीण छीनाझपटी करने लगे। उसी समय राजपुताना चौकी के सिपाही मौके पर पहुंच गए। सिपाही ने पिस्टल छीनकर अपने पास रख ली। इस घटना का वीडियो वारयल हो गया। राहुल ने बताया कि उनके साथी विशाल को ग्रामीणों व महिलाओं ने डंडा मारकर घायल कर दिया।

सूचना पर वह आए तो उनके साथ भी हाथापाई करने लगे। शहर कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि घटना नगला कलार में होने की जानकारी मिली थी, लेकिन जांच में पता चला कि घटना स्थल जहानगंज थाना क्षेत्र की राजपुताना चौकी का है। सांसद मुकेश राजपूत ने बताया कि वह बाहर है।
विज्ञापन

जानकारी मिली है कि उनके भतीजे राहुल को ग्रामीणों ने नाली टूटने के विवाद में घेर लिया था। राहुल के साथी से मारपीट भी की। राहुल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव किया। पिस्टल छीनने के डर से राहुल ने सिपाही को दे दी थी। ग्रामीणों ने पुलिस से भी पिस्टल छीनने का प्रयास किया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें