कानपुर। नरवल थानाक्षेत्र के करबिगवां गांव में रहने वाले अजय सिंह ने पड़ोसी रवि और रोहित गौतम पर नाली का गंदा पानी बहाने और विरोध पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। अजय सिंह ने दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया कि 28 दिसंबर को उनके घर पर गंदा पानी बहाया गया। 30 दिसंबर को फिर वही हरकत दोहराई गई। जब उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो आरोपियों ने खुन्नस में घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। अजय का आरोप है कि रोहित गौतम पहले भी जेल जा चुका है। उन्होंने कहा कि आरोपी उनकी मां को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। नरवल थाना प्रभारी अखिलेश कुमार पाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)