इटावा। जिला कबड्डी एसोसिएशन इटावा की वार्षिक आम सभा की बैठक का आयोजन फुरकान अहमद की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में जनपद में कबड्डी खेल की गतिविधियों को बढ़ाए जाने एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए चर्चा की गई। इसमें उपस्थित सभी पदाधिकारियों की ओर से सब जूनियर/जूनियर/सीनियर बालक/बालिका वर्ग की जनपद स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन के बारे में चर्चा की। इसके साथ ही अगले वर्ष 13 जनपदों की जोन स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन जिला कबड्डी एसोसिएशन की ओर से किए जाने का निर्णय लिया गया। वहीं 26 को सब जूनियर बालक/बालिका जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन तय हुआ। अजयपाल सिंह यादव, विपिन चौबे, अमित यादव, राजेश जादौन, वेदप्रकाश, धीरज पाठक, नंदू मिश्रा रहे। संवाद