कानपुर। कांग्रेस महानगर इकाई में पिछले कुछ समय से चल रही गुटबाजी और खींचतान को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर बुधवार को महानगर कांग्रेस की अनुशासन समिति घोषित गठित की गई। महानगर अध्यक्ष अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि समिति में वरिष्ठ नेताओं को रखा गया है। इनमें डॉ. आरके जगत, श्याम बहादुर यादव, सीता अग्निहोत्री, हाजी कौसर सोलंकी और अमिताभ मिश्रा शामिल हैं। डॉ. जगत समिति के चेयरमैन होंगे। समिति के नियमों के अनुसार, पार्टी में किसी भी अनुशासनहीनता पर ऐसे लोगों पर कार्यवाही की जाएगी। बताया कि प्रदेश अध्यक्ष की ओर से इस संबंध में पहले ही एक सर्कुलर जारी किया जा चुका है। समिति में यह भी नियम बनाया गया है कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह से पार्टी की छवि खराब करने के हर प्रयास को अनुशासनहीनता माना जाएगा। पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता को यदि को शिकायत है तो वह पहले महानगर इकाई की कमेटी में बताएगा। हल न निकलने पर राष्ट्रीय नेतृत्व तक अपनी बात पहुंचा सकता है। ब्यूरो