राहुल गांधी और अखिलेश यादव के बाद कांग्रेस-सपा गठबंधन को और मजबूत करने के लिहाज से डिम्पल यादव के साथ जया बच्चन भी चुनाव प्रचार में कूद पड़ी हैं। डिम्पल और जया 9 फरवरी को महाराजपुर विधानसभा में जन सभा करेंगी। यह जानकारी सोमवार को सपा कानपुर नगर अध्यक्ष फजल महमूद ने दी। महिलाओं को सपा से सीधे जोड़ने के लिए डिम्पल लोगों से बातचीत करेंगी। इस जनसभा में हजारों महिलाओं को इकट्ठा करने के लिए सपाई रणनीति तैयार कर रहे हैं।