फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव में हादसा: मकान का जर्जर छज्जा गिरा, मलबे में दबकर दो बच्चों की मौत, मौके पर पहुंचे आलाअधिकारी

Tue, 23 May 2023 03:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र जर्जर छज्जा गिरने से मलबे में दबकर दो बच्चों की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
पुराना छज्जा गिरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के नेवल गांव में कई बच्चे खेल रहे थे। तभी सुंदरलाल के गेट पर बना पुराना छज्जा गिर गया। चपेट में आकर हरीश कनौजिया का बेटा गौरव (11) और मोहम्मद शमी का बेटा अफजल (5) मलबे में दब गए।  ग्रामीणों ने दोनों को निकाला और बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया।

विज्ञापन

डॉक्टर ने गौरव को मृत घोषित कर दिया और अफजल को गंभीर हालात में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान अफजल की भी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र में एक मकान का जर्जर छज्जा भरभरा कर गिर गया। छज्जे के नीचे खेल रहे पड़ोस के दो बच्चे मलबे में दब गए।
शोर सुनकर दौड़े परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बच्चों को बाहर निकाला और सीएचसी ले गए। यहां एक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे घायल की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। बच्चों की मौत से परिजनो में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी पर एसडीएम उदित नारायण सेंगर व तहसीलदार दिलीप कुमार भी गांव पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें