फेल करने की देता था धमकी
नहीं आने पर फेल करने की धमकी देता है। पीड़ित प्रशिक्षु छात्रा ने मामले की शिकायत पुलिस से की। जिस पर निरीक्षक हरिशंकर पुलिस बल के साथ डायट पहुंचे और आरोपी प्रवक्ता को कोतवाली ले आए। इस बारे में डायट प्राचार्य वेदराम ने बताया कि आरोपी डायट में शारीरिक शिक्षा का प्रवक्ता है।
आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू
उनके पास अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। पुलिस के आने पर उनको पूरे प्रकरण की जानकारी हुई। इस संबंध में कोतवाल अजय पाठक ने बताया कि मामले की पूरी तफ्तीश की जा रही है। आरोपी फेल करने की धमकी देकर आठ माह से शोषण कर रहा था। प्रवक्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है।
निजी गाड़ी से कोतवाली पहुंचा आरोपी प्रवक्ता
छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने व आठ माह से उसका शारीरिक शोषण करने के आरोपी प्रवक्ता को छात्रा की शिकायत पर पुलिस गिरफ्तार करने के लिए डायट पहुंची। लेकिन पुलिस वहां से प्रवक्ता को अपनी सरकारी गाड़ी में कोतवाली नहीं लाई बल्कि वह निजी गाड़ी से कोतवाली पहुंचा।
मौजूद लोगों ने किया था विरोध
उसे हवालात या मुंशी के कक्ष में नहीं बैठाया गया, बल्कि उसे सीसीटीएनएस कक्ष में ससम्मान बैठा दिया गया। बाद में प्रवक्ता कोतवाली कैंपस में टहलता रहा। जिसका वहां पर मौजूद लोगों ने विरोध कर दिया, तब उसे कोतवाली के कार्यालय में बैठा दिया गया। मामले में पुलिस की लापरवाही अभी से दिख रही है।