कानपुर। भारतीय धातु संस्थान के कानपुर चैप्टर और आईआईटी कानपुर के मैटेरियल्स साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की ओर से मंगलवार को प्रो. एनके बत्रा मेटल्स एंड मैटेरियल्स क्विज-2026 का आयोजन हुआ। यहां शहर के 12 स्कूलों की 24 टीमों ने भाग लेकर धातु, पदार्थ विज्ञान और मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग से जुड़े प्रश्नों में अपनी प्रतिभा दिखाई। यूपी किराना सेवा समिति के धनंजय मिश्रा और विराट प्रताप सिंह विजेता बने, जबकि अन्य स्कूल के अथर्व त्रिपाठी और विराट मिश्रा उपविजेता रहे। दोनों टीमें 18 सितंबर को कलपक्कम में आयोजित ब्रह्म प्रकाश मेमोरियल मैटेरियल्स क्विज-2026 में आईआईएम कानपुर चैप्टर का प्रतिनिधित्व करेंगी। आईआईएम कानपुर चैप्टर के चेयर प्रो. नीरज चावके, विभागाध्यक्ष प्रो. कांतेश बलानी और प्रो. मोनिका कटियार मौजूद रहीं।