फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शहर से लेकर गांवों तक शिवालयों में लगा रहा श्रृद्धालुओं का तांता

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 27::
विज्ञापन

फोटो 28::

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। सावन के चौथे सोमवार को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में श्रृद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह से ही भक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर भगवान भोले का गंगा जल से अभिषेक कर मन्नतें मांगी।
शहर के दक्षिणी छोर पर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर पर फल व फूलों से शिवलिंग का श्रृंगार किया। पुजारी राजीव मिश्रा ने बताया कि सावन के चौथे सोमवार को बढ़ी संख्या में श्रृद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। सुबह भगवान के भोग के बाद शाम को महाआरती का आयोजन किया गया। वहीं फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित ज्ञान मंदिर पर भगवान शिव की पूजा की।
विज्ञापन

पुजारी विनोद चंद्र द्ववेदी ने बताया कि पूरे सावन माह में मंदिर पर भक्तों की भीड़ लगी रहती है, सावन के प्रत्येक सोमवार को भगवान भोले का अलग-अलग प्रकार से श्रृंगार किया जाता है और फिर प्रसाद वितरण किया जाता है।
चौथे सोमवार को मंदिर पर भक्तों की लाइनें लगीं रही। वहीं चौगुर्जी स्थित प्रचीन शिवमंदिर पर भगवान शिव का अभिषेक किया गया। मंदिर के पुजारी पं. भुवनेश मिश्रा ने बताया कि सावन में भगवान शिव की पूजा करने से मनवांछित फल प्राप्त होता है। पूरे वर्ष में शिवजी को सावन का माह सबसे अधिक प्रिय है।

-
कांवड़ियों ने किया शिव जी का गंगाभिषेक
निवाड़ीकला। कस्बा स्थित प्राचीन शिवमंदिर पर बड़ी संख्या में पहुंचे कांवड़ियों ने गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक किया। सोमवार सुबह पांच बजे से ही मंदिर पर कांवड़ियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था जो दोपहर तक चलता रहा। महंत पप्पू बाथम की अगुवाई में पहुंचे कांवड़ियों ने सबसे पहले मंदिर पर पहुंचकर शिवजी पर गंगाजल अर्पित किया। इसके बाद दिन भर कांवड़ियों के अन्य जत्थों ने गंगा जल से अभिषेक कर मन्नत मांगी। (संवाद)
विज्ञापन


हजारी महादेव मंदिर पर उमड़ श्रद्धा का सैलाब

ताखा। सावन के चौथे सोमवार को हजारी महादेव मंदिर सरसईनावर में भक्तों की भीड़ उमडी रही। भक्त सुबह से ही भोले बाबा के दर्शन के लिए लंबी लंबी कतारों में लगे रहे। तेज धूप और बारिश के बीच भी भक्त मंदिर में दर्शन के लिए डटे रहे। इस बीच भक्त बम बम भोले के जयकारे लगाते रहे। मंदिर पर लगे मेले की दुकानों पर भी भक्त खरीददारी के लिए डटे रहे। बड़ी संख्या में महिला श्रृद्धालु भी मंदिर पहुंची और हजारी महादेव का जलाभिषेक किया। भीड़ अधिक होने के चलते मंदिर परिसर में कई बार अव्यवस्था की स्थित भी दिखाई दी। यहां तैनात पुलिस कर्मी भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे रहे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें