कानपुर। गोविंदनगर पीला पुल स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर से बुधवार को शनिदेव महाराज की प्रतिमा स्थापना के उपलक्ष्य पर शोभायात्रा निकाली गई। बैंड-बाजे, आतिशबाजी, भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते यात्रा में शामिल हुए। सैकड़ों भक्त हाथों में खाटू श्याम के निशान लेकर चले। मंदिर व्यवस्थापक राजेश राजपूत ने बताया कि बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर मंदिर में शनिदेव की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। इस दौरान श्रुति गुप्ता, आर्यन, अर्पिता , सक्षम, कृतिका और रजनी जैन सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद