फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कैंट में 1.23 करोड़ से होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
छावनी बोर्ड की बैठक में उप​स्थित अ​धिकारी।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर। छावनी परिषद की शुक्रवार को हुई बैठक में सीवर लाइन, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नालियों की मरम्मत, स्टाफ क्वार्टर मरम्मत वाटर प्रूफिंग, पानी के पाइपलाइन, सीसी सड़क की मरम्मत के लिए एक करोड़ 23 लाख, 27 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। सीवरलाइन के लिए 14 लाख 30 हजार, नालियों की मरम्मत के लिए 66 लाख, 86 हजार, पेयजल के लिए 19 लाख 10 हजार, सीसी सड़क के लिए तीन लाख 20 हजार स्वीकृत किए गए। तय हुआ कि 15 हार्स पावर के 10 सबमर्सिबल पंप आठ लाख 85 हजार रुपये से खरीदे जाएंगे। इस दौरान सांसद रमेश अवस्थी, मुख्य अधिशासी अधिकारी स्टीफन पीडी, ब्रिगेडियर शब्बारुल हसन, मुख्य अधिशासी अधिकारी अभिषेक बिंद, विधायक मोहम्मद हसन रूमी, नामित सदस्य लखन लाल ओमर आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें