चित्रकूट पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को चित्रकूट पहुंचे। वृंदावन गार्डन के सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने बैठक की। बैठक में उन्होंने संगठन को मजबूत करने और निकाय चुनाव की सफलता को लेकर योजना बनाई। इसके बाद वह रामायण मेला परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने 75 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा कि हमारी सरकार गरीब, किसानों, नौजवानों के उज्जवल भविष्य और उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ जनता के जीवन की खुशहाली के लिए समर्पित है। पिछली सरकारों ने जो 60 साल और 15 साल में काम नहीं किया वह मोदी जी की 8 साल और योगी जी ने 5 साल 6 महीने के कार्यकाल में किया है।
2024 के लोकसभा चुनाव में हमारी पार्टी यूपी में 80 में से 80 सीटें जीतेगी। मोदी जी ने कहा था कि ना खाऊंगा ना खाने दूंगा। जब मोदी जी अपना वादा पूरा कर रहे हैं तो बंगाल से ममता जी चिल्लाती हैं और दिल्ली से सोनिया, प्रियंका व राहुल गांधी चिल्लाते हैं। अखिलेश यादव जी के पेट में दर्द हो रहा है। कहीं जांच की आंच उन तक ना पहुंच जाए इसलिए लगातार हल्ला करते रहते हैं।