फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चित्रकूट पहुंचे डिप्टी सीएम मौर्य, 75 योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास, विपक्ष पर तंज भी कसे

Sun, 25 Sep 2022 12:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य चित्रकूट जिले पहुंचे। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्होंने संगठन को मजबूत करने और निकाय चुनाव की सफलता को लेकर योजना बनाई।
विज्ञापन
चित्रकूट पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को चित्रकूट पहुंचे। वृंदावन गार्डन के सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने बैठक की। बैठक में उन्होंने संगठन को मजबूत करने और निकाय चुनाव की सफलता को लेकर योजना बनाई। इसके बाद वह रामायण मेला परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने 75 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा कि हमारी सरकार गरीब, किसानों, नौजवानों के उज्जवल भविष्य और उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ जनता के जीवन की खुशहाली के लिए समर्पित है। पिछली सरकारों ने जो 60 साल और 15 साल में काम नहीं किया वह मोदी जी की 8 साल और योगी जी ने 5 साल 6 महीने के कार्यकाल में किया है।

2024 के लोकसभा चुनाव में हमारी पार्टी यूपी में 80 में से 80 सीटें जीतेगी। मोदी जी ने कहा था कि ना खाऊंगा ना खाने दूंगा। जब मोदी जी अपना वादा पूरा कर रहे हैं तो बंगाल से ममता जी चिल्लाती हैं और दिल्ली से सोनिया, प्रियंका व राहुल गांधी चिल्लाते हैं। अखिलेश यादव जी के पेट में दर्द हो रहा है। कहीं जांच की आंच उन तक ना पहुंच जाए इसलिए लगातार हल्ला करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें