उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जालौन पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार सुबह जालौन जिले के उरई स्थित पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण भवन पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। उपमुख्यमंत्री ने विकास भवन के लक्ष्मीबाई सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। उपमुख्यमंत्री राहिया में अमृत सरोवर का निरीक्षण करेंगे।