फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आज भी छाए रहेंगे घने बादल, बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मौसम विभाग ने अनुमान जारी किया है कि अगले 24 घंटों के भीतर बादल छाए रहने, आंधी और बारिश की प्रबल संभावना है। प्रदेश में चक्रवातीय प्रभाव के कारण अधिकांश क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आएगी और मौसम ठंडा हो जाएगा। कानपुर परिक्षेत्र में बादल रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। सीएसए के मौसम विभाग ने 17 जिलों का मौसमी अपडेट जारी किया है। अधिकांश जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज बौछारें, बारिश पड़ने की संभावना है। कुछ स्थानों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी और हवाएं चल सकती हैं। सीएसए के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि इस समय बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ का असर कानपुर परिक्षेत्र पर आ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें