कानपुर। शहर में अब डेंगू का खतरा बढ़ने लगा है। गुरुवार को जूही खुर्द, अफीम कोठी, पनकी, गणेश नगर रावतपुर और बिल्हौर ब्लॉक के गदनपुर चुरसा में डेंगू के पांच नए रोगी पाए गए। अब डेंगू के रोगियों की संख्या 42 से बढ़कर 47 हो गई है। टीम ने तुरंत ही प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर लार्वा नष्ट कराया। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ये सभी रोगी पिछले कुछ दिनों से तेज बुखार, शरीर में दर्द और कमजोरी की शिकायत से जूझ रहे थे। सभी रोगियों का इलाज चल रहा है।