कानपुर। अखिलेश दुबे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाली क्लासिक होटल की पूर्व मालकिन रहीं प्रज्ञा त्रिवेदी व अधिवक्ता सौरभ भदौरिया ने प्रधानमंत्री व गृहमंत्री को संबोधित ज्ञापन बिहार के राज्यपाल को सौंपा। इसमें मामले की सीबीआई और ईडी से जांच कराने, यूपी के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय एजेंसियों को निर्देशित करने की मांग की गई। आरोप लगाया कि पीडितों पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। न मानने पर शिकायतकर्ताओं को फंसाए जाने की धमकी दी जा रही है। उनकी सुरक्षा भी छीन ली गई। अखिलेश के खिलाफ आईं 42 शिकायतों में 37 में बिना जांच किए। आरोपी का बयान लिए बिना उपरोक्त मामलों में अखिलेश दुबे को क्लीन चिट दी गई। बाकी में सुबूतों के बाद भी रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश सीपी द्वारा नहीं किया गया। सीपी को हटाने और अखिलेश दुबे की जेल स्थानांतरित कराने की मांग की। (संवाद)