कानपुर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर रविवार को सोशल मीडिया पर पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने के लिए अभियान चलाया गया। शहर के कई बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, डीएफएस और भारतीय बैंक संघ के चेयरमैन से इस संबंध में अपील की। यूपी बैंक एम्पलाइज यूनियन के मंत्री रजनीश गुप्ता एवं संयुक्त मंत्री अंकुर द्विवेदी ने बताया कि ने बताया कि पांच दिवसीय कार्य सप्ताह से बैंक कर्मियों के वर्क-लाइफ बैलेंस में सुधार होगा, तनाव कम होगा और ग्राहक सेवा की गुणवत्ता भी बढ़ेगी। पंजाब नेशनल बैंक स्टाफ एसोसिएशन के चेयरमैन अनिल सोनकर ने बताया कि रिजर्व बैंक, सेबी, शेयर मार्केट, एलआईसी जैसे लगभग सभी वित्तीय संस्थानों और केंद्र सरकार के कार्यालयों में पहले से ही पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू है। (ब्यूरो)