फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। इटावा शहर के इंद्रा विकास कॉलोनी आईआईटी चौराहा निवासी पीड़ित अवनीश ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया प्राइवेट कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर उसने भरथना के मोहल्ला यादव नगर निवासी शैलेंद्र यादव को सात लाख रुपए दिए थे। आरोपी ने नौकरी के लिए बताया समय गुजरने के बाद भी रुपए वापस नहीं दिए। 12 अगस्त को एसएसपी को आरोपी के खिलाफ शिकायती पत्र दिया था, उसी बात को लेकर आरोपी ने फोन कर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक कुछ दिन पहले भरथना निवासी एक रिश्तेदार के घर के जाने पर आरोपी ने रुपए ले जाने के बहाने अपने घर पर बुलाकर मारपीट की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें