फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur : अनुसूचित जाति के लोगों को ध्वज प्रणाम कराएगा संघ, मोहन भागवत आज कानपुर में

Sat, 08 Oct 2022 06:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

Kanpur : अनुसूचित जाति से जुड़े अंतिम व्यक्ति तक संघ की विचारधारा पहुंचाने के लिए पहली बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कानपुर प्रांत इकाई की ओर से विशेष आयोजन किया जा रहा है। वाल्मीकि जयंती पर 9 अक्तूबर को आयोजित इस कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत हिस्सा लेंगे। वे आठ को ही शहर आ जाएंगे।
विज्ञापन
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुसूचित जाति से जुड़े अंतिम व्यक्ति तक संघ की विचारधारा पहुंचाने के लिए पहली बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कानपुर प्रांत इकाई की ओर से विशेष आयोजन किया जा रहा है। वाल्मीकि जयंती पर 9 अक्तूबर को आयोजित इस कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत हिस्सा लेंगे। वे आठ को ही शहर आ जाएंगे। इस आयोजन में अनुसूचित और पिछड़े तबके के जागरूक और विचारवान लोगों के जरिये संघ के विस्तार की योजना बनाई गई है।

विज्ञापन


आयोजन की रूपरेखा संघ की ओर से कोराना काल में ही तैयार कर ली गई थी। जब बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने बस्तियों में जाकर घर-घर सेवा कार्य किया था। तब से लेकर अभी तक बस्तियों में सेवा कार्य जारी है। वाल्मीकि जयंती पर यहां फू लबाग के प्रसिद्घ नानाराव पार्क में आयोजन किया जाएगा। आयोजकों की तरफ से यह भी दावा किया जा रहा है कि वाल्मीकि जयंती पर संघ प्रमुख का यह संबोधन पहली बार हो रहा है। संघ के दिशा निर्देशन में इस कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी महर्षि जन्मोत्सव आयोजन समिति व सामाजिक समरसता मंच को दी गई है।

आयोजन स्थल पर कुल 18 प्रतिमाएं व ऐतिहासिक स्थल भी है। इन्हें विशेष रूप से सजाया जा रहा है। अकेले महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजन सर संघचालक की तरफ से किया जाएगा। बाकी प्रतिमाओं में बाबा साहब अंबेडकर, स्वतंत्रता सेनानी तात्याटोपे सहित कई अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन


इन प्रमुख वर्गों से आमंत्रित हैं लोग
बौद्घ भिक्षु, सिख धर्म से जुड़े गुरु, कई प्रमुख मंदिरों के महंत के अलावा अनुसूचित जातियों से जुडे़े विचारक, साहित्यकार, चिकित्सक व अन्य क्षेत्रों से जुड़े विद्वान।

पूरे प्रदेश से आएंगे लोग
पहली बार इस तरह के आयोजन में पूरे प्रदेश भर से लोगों को आमंत्रित किया गया है। इसमें प्रदेश सरकार से जुड़े मंत्री, सांसद, विधायक, विवि के कुलपति, आईआईटी के प्रोफेसर सहित अनेक लोग शामिल हैं। इसके अलावा बस्तियों में रहने वाले जागरूक लोगों को भी आमंत्रण पत्र दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें