फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कॉलेजों के प्रैक्टिकल फरवरी से 

Thu, 19 Jan 2017 02:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डिग्री कॉलेजों के प्रैक्टिकल फरवरी से 
विज्ञापन
कानपुर यूनिवर्सिटी से संबद्ध डिग्री कॉलेजों के प्रैक्टिकल फरवरी के पहले सप्ताह से होंगे। इसके लिए एक्सपर्ट पैनल का गठन कर दिया गया है। पैनल के नाम जल्द ही कॉलेज लॉगिन पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी के रेग्युलर और प्राइवेट एग्जाम मार्च के पहले सप्ताह से कराए जाने हैं लेकिन प्रैक्टिकल एग्जाम के शेड्यूल नहीं आ सके। इसी सिलसिले में यूनिवर्सिटी से संबद्ध स्व वित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय त्रिवेदी ने बुधवार को कुलपति प्रो. जेवी वैशंपायन से मुलाकात की। अध्यक्ष ने कहा कि प्रैक्टिकल एग्जाम जल्दी कराए जाने चाहिए। डिग्री कॉलेजों में प्रिंसिपल, शिक्षकों की नियुक्ति की समस्या है। नेट क्वालीफाई शिक्षक नहीं मिल रहे हैं। प्रिंसिपल पद के एसोसिसट प्रोफेसर नहीं मिल रहे। एमफिल और पीएचडी डिग्री धारकों को नियुक्ति की अनुमति दी जाए। इस पर कुलपति ने कहा कि यह मामला मानव संसाधन विकास मंत्रालय या फिर यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) स्तर का है। यूनिवर्सिटी से किसी तरह का बदलाव संभव नहीं है। प्रैक्टिकल के लिए एक्सपर्ट पैनल गठित किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें