फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: रक्षा मंत्री राजनाथ बोले- ड्रोन हमलों में पाकिस्तान की संलिप्तता

Mon, 05 Jul 2021 12:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा का अच्छा प्रदर्शन रहा है। 2022 में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर की भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जम्मू में ड्रोन हमले की साजिश करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। जांच में एक आतंकी संगठन व पाकिस्तान की संलिप्तता सामने आई है। लखनऊ से कानपुर के श्यामनगर में हरिहरधाम जा रहे रक्षा मंत्री का काफिला सुबह 10:55 बजे हाईवे स्थित टोल प्लाजा से निकला।
विज्ञापन


इस दौरान वह 15 मिनट नवाबगंज के वन विश्राम भवन में रुके। वह भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष रवि सिंह व उनके परिवार से मिले और हालचाल लिया। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा का अच्छा प्रदर्शन रहा है। 2022 में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर की भाजपा की सरकार बनेगी। इसके बाद रक्षा मंत्री कानपुर चले गए।

टोल की तीन लेन रहीं रिजर्व
रक्षा मंत्री के लखनऊ से कानपुर जाते समय टोल प्लाजा की पांच, छह व सात नंबर की लेन को रिजर्व कर दिया गया था। रक्षा मंत्री का काफिला निकलने से 10 मिनट पहले पीएनसी टीम ने ट्रक से हाईवे एंटी डेमो किया। इसके बाद छह नंबर लेन से रक्षा मंत्री का काफिला निकाला गया।
विज्ञापन


टोल प्लाजा क्रास करते ही वन विश्राम भवन में रुकने की सूचना पर हाईवे पर लगी स्पेशल पुलिस फोर्स ने राजमार्ग के दोनों तरफ के वाहनों को कुछ समय के लिए रोक दिया। आईजी लखनऊ लक्ष्मी सिंह भी हाईवे पर सुरक्षा का जायजा लेती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें