कानपुर। ओईएफ मजदूर संघ के बैनर तले प्रतिरक्षा कर्मियों ने सोमवार को जीटी रोड स्थित टीसीएल हेडक्वार्टर के बाहर प्रदर्शन किया। इसमें ओवर टाइम भुगतान की मांग उठाई गई। भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के संयुक्त मंत्री योगेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि ओईएफ मजदूर संघ 2021 में न्यायालय से भुगतान के लिए आदेश लेकर आया था। इसके बाद रक्षा मंत्रालय ने भुगतान के लिए 73 करोड़ का बजट टीसीएल मुख्यालय को दिया था। पिछले साल कर्मचारियों का बकाया ओटी एरियर का 50 प्रतिशत भुगतान कर दिया गया था। शेष भुगतान दिवाली के पहले करने की बात अधिकारियों ने कही थी। दिवाली बीत जाने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया है। संघ ने लगातार सात नवंबर तक आंदोलन का आह्वान किया है। इसके लिए शाहजहांपुर, हजरतपुर की यूनियन को भी बुलाया है। इस मौके पर मोहम्मद सलीम, दीपक कुमार, प्रकाश नारायण, आलोक, अजय प्रदीप, अवधेश, जितेंद्र, आरती,मीना, प्रभात, सीपी यादव, महेंद्र यादव, सुखदेव आदि मौजूद रहे। (ब्यूरो)