फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रनियां में बनेंगे छह आंगनबाड़ी केंद्र

Wed, 17 Jul 2024 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। रनियां नगर पंचायत में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना से दो आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण का काम जल्द शुरू होगा। नगर निकाय ने ठेकेदार का चयन कर लिया है। करीब 25 लाख रुपये से दोनों केंद्र के भवन बनेंगे। इधर आकांक्षी नगर योजना में चार और आंगनबाड़ी केंद्र बनाने को मंजूरी मिल गई है। इसके लिए स्थल चयन के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

रनियां नगर पंंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डाें में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के निजी भवन नहीं है। कई जगह किराये के भवनों में केंद्र संचालित हैं। वहीं कई जगह पुराने भवन हैं। परिषदीय स्कूल परिसर या फिर निजी भवन में जरूरी सुविधा बिना ही आंगनबाड़ी केंद्र चलते हैं। शासन की ओर से मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना में दो आंगनबाड़ी केंद्र भवन बनाने की मंजूरी पूर्व में मिली थी। इसके लिए 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
इन भवनों का निर्माण नगर पंचायत ठेकेदार के जरिये कराएगा। किशरवल और प्रसिद्धपुर में नए आंगनबाड़ी भवन निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि आकांक्षी नगर योजना में रनियां बाजार, बजरंग नगर, शिवाजी नगर व मौजीपुरवा में आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण के लिए भूमि चिन्हीकरण की कार्यवाही की जा रही है। जमीन तय होने पर यहां नए भवन बनेंगे।
विज्ञापन

...............
वर्जन .................
किराये व एकल कक्ष में आंगनबाड़ी केंद्र संचालन से नौनिहालों के पठन-पाठन में असुविधा होती है। दो नए आंगनबाड़ी भवन निर्माण का काम जल्द शुरू होगा। अन्य चार आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण के लिए भूमि की तलाश हो रही है। - शालिनी त्रिपाठी , ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें