कानपुर। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) की कैटेगरी वन नेशनल फुटबॉल रेफरी परीक्षा शहर के देबूजीत सिंह यादव ने पास कर ली।
यह परीक्षा पास करने वाले उत्तर प्रदेश से इकलौते प्रतिभागी हैं। परीक्षा सात जुलाई को ग्वालियर स्थित एलएनआईपीई में हुई थी।
उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के सचिव मोहम्मद शाहिद और कानपुर फुटबॉल संघ के सचिव अजीत सिंह ने शुभकामनाएं दी हैं।