फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुली बाजार में कोरोना पाजिटिव एस 10 सदस्य के पिता का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रेड जोन कुली बाजार में एस 10 सदस्य के करोना पाजिटिव रिपोर्ट का सदमा पिता बर्दाश्त नहीं कर सकी। और रात 1:30 बजे हृदय गति रुकने से उनका देहांत हो गया। मंगलवार को भैरव घाट में उनके छोटे बेटे ने अंतिम संस्कार किया। जबकि बड़ा बेटा कोरोना पाजिटिव के चलते उनके अंतिम दर्शन भी नहीं कर सका। बताते चलें शहर का कुली बाजार क्षेत्र रेड जोन है। लल्लन मस्जिद और इनायत मस्जिद के पास रहने वाले एस 10 सदस्य को सोमवार को कोरोना पाजिटिव निकला था। जिसके चलते जिला प्रशासन की टीम हैलट में भर्ती कराया। साथ ही परिवार के सभी सातों सदस्यों का कोरोना टेस्ट भी कराया गया था। यह बात पिता को लग गई और वह सदमे में आ गए। सोमवार की देर रात करीब 1:30 बजे हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। । उन्हें मुखाग्नि छोटे पुत्र ने दी। कुली बाजार में दहशत का माहौल\ एस10 सदस्य को रोना पाजिटिव मिलने के बाद दूसरे दिन मंगलवार को भी कुली बाजार में दहशत का माहौल है। अगल बगल वाले एक दूसरे से बात करने से कतरा रहे हैं। साथ ही जरूरी सामान लेने से भी बच रहे हैं। आलम यह है कि उन्हें सब्जी लेने से भी डर लग रहा है। सूत्रों के मुताबिक कुछ लोगों का कहना है कि सब्जी बेचने वालों को भी कोरो ना है। इसलिए अब हम लोग घर पर ही रहेंगे। घर में रखा सामान ही खाएंगे और बाहर नहीं निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें