बेटियों की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल
यूपी के चित्रकूट में कुएं में गिरी बेटी को बचाने के लिए एक मां दूधमुही बच्ची के साथ पानी में कूद गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। गांववालों ने किसी तरह तीनों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक दोनों लड़कियों की मौत हो चुकी थी। गांव सेमरिया थाना बहिलपुरवा निवासी गौरी शंकर यादव की पत्नी रेखा देवी अपनी दूधमुही बेटी सानी (1) को गोद में लिए घर के बाहर धूप में बैठी थी। अचानक रेखा की बड़ी बेटी शिवानी (2) दौड़ते हुए पास बने कुएं में कूद गई। शिवानी को बचाने के लिए रेखा ने सानी के साथ पानी में छलांग लगा दी। शोर-शराबा सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। छुट्टी पर घर आये फौजी शिवनरेश ने कुएं में कूदकर रेखा, शिवानी और सानी को बाहर निकाला लेकिन तब तक दोनों बच्चियों की मौत हो चुकी है। रेखा सही सलामत है बेटियों की मौत से वह सुधबुध खो चुकी है।