फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायों के मरने की होगी जांच

Mon, 07 Nov 2016 12:16 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
तीन-चार दिन में जांच करके रिपोर्ट मांगी
विज्ञापन
कानपुर गोशाला सोसाइटी की भौंती गोशाला में गायों के मरने के मामले की जांच होगी। अध्यक्ष तिलकराज शर्मा ने महामंत्री श्याम अरोड़ा से तीन-चार दिन में जांच करके रिपोर्ट मांगी है। शनिवार को कानपुर गोशाला सोसाइटी कमेटी की प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक में पिछले छह माह में गोशाला में मृत गायों की सही संख्या न बता पाने पर सदस्यों ने हंगामा किया था। मृत गायों की संख्या कभी 26 तो कभी 28 बताई गई थी। महामंत्री श्याम अरोड़ा ने बताया कि कुछ गायों की स्वाभाविक मौत हुई थी। मरने वाली अधिकतर गायों को पुलिस प्रशासन की ओर से भेजा गया था, जिसमें कई गायें मृत ही आई थीं। इसी मामले की जांच की जाएगी। उधर, शहर पहुंचे श्रीप्रखर परोपकार मिशन के संस्थापक प्रखरजी महाराज का कहना है कि गोशाला की एक इंच जमीन पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। वसंत कुंज फ्लैट और मैनावती मार्ग वाली जमीन वापस लेने के लिए कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें