फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते-खेलते टब में डूबकर मासूम की मौत

Wed, 05 Oct 2016 11:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
टब में डूबने से थम गईं मासूम की सांसें
विज्ञापन
कन्नौज के छिबरामऊ में एक मां की लापरवाही से उसके इकलौते बच्चे की जान चली गई। 
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हृदयरामपुर में पानी भरे टब में डूबने से मासूम की मौत हो गई। टब बाथरूम में रखा था और बच्चा खेलते हुए वहां पहुंच गया था। 
हृदयरामपुर निवासी विजयकांत उर्फ मथुरा प्रसाद दीक्षित गुड़गांव में किसी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी व बच्चे गांव में ही रहते हैं। बुधवार सुबह पत्नी लक्ष्मी देवी बाथरूम में रखे टब में पानी भर कर दूसरे काम में लग गई। इस दौरान उनका एक साल का बेटा अंश खेलते हुए बाथरूम में चला गया। वह टब पकड़ कर खड़ा होने की कोशिश करने लगा। इस दौरान टब में गिर गया। कुछ देर बाद लक्ष्मी देवी बाथरूम में पहुंची और बच्चे को पानी में देख चीख पड़ी। आनन- फानन में बच्चे को नगर में स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें