फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: जिला कारागार में बंद कैदी की मौत, मधुमेह से ग्रस्त था मृतक, बेटे ने लगाई सही जांच की गुहार

Sat, 06 Aug 2022 07:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

इटावा जिला जेल में बंद कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जेल प्रसाशन ने देर रात परिजनों को जानकारी दी। मृतक के बेटे ने मामले की सही जांच करने की मांग की है
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में भरथना थाना क्षेत्र के गांव सरैया निवासी अरविंद (56) अपहरण के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे। वह 2015 से जेल में बंद थे। शुक्रवार की शाम को वह अचानक गिर पडे। जानकारी मिलने पर जेल कर्मी मौके पर पहुंचे और जेल के डॉक्टर को बुलाया।

विज्ञापन

हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेल प्रशासन ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
 बेटे ने की पोस्टमार्टम सही तरीके से कराने की मांग
मृतक के पुत्र अवनीश कुमार ने बताया कि तीन दिन पूर्व उसकी मां मिलने के आई थी तब उन्होंने बीमार होने की बात नहीं बताई थी। उसने पोस्टमार्टम सही तरीके से कराए जाने की मांग की है। जेल अधीक्षक डॉ. रामधनी ने बताया कि कैदी मधुमेह से ग्रस्त था। उसकी अचानक तबियत बिगड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें