फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उल्टी दस्त से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर(कानपुर देहात)। मुंगीसापुर कस्बा निवासी दस वर्षीय किशोर की उल्टी-दस्त से मौत हो गई। परिजन सांप के डंसने की आशंका में उसकी झाड़-फूंक कराते रहे।
विज्ञापन

ब्रह्मनगर निवासी मलखान सिंह कुशवाहा का बेटा अभिषेक कुमार(10) सोमवार सुबह खेल रहा था। अचानक पेट में दर्द होने लगा। उसने पिता को दर्द की जानकारी दी। इसी बीच उसे उल्टी व दस्त होने लगी। अचानक हालत बिगड़ती देख परिजन उसकी झाड़-फूंक कराते रहे। बाद में निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर होने पर हैलट अस्पताल कानपुर ले जाने को कहा। परिजन वाहन तलाश कर रहे थे। तभी अचानक उसकी सांसें थम गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें