फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: सड़क किनारे मिला युवक का शव, पास में पड़ी मिली बाइक, ससुराल से घर लौट रहा था मृतक, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 19 May 2023 05:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: पचदेवरा थाना क्षेत्र में ससुराल आए युवक का शव दूसरे दिन सड़क के किनारे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आधार कार्ड से युवक की शिनाख्त की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
घटना में क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में पचदेवरा थाना क्षेत्र में एक युवक का शव सड़क के किनारे पड़ा हुआ मिला। पाली-कांट रोड धर्मपुर गांव के पास में ही एक बाइक भी पड़ी थी। ग्रामीणों की सूचना पर वहां पहुंची पुलिस ने छानबीन की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल से उसके पास से बरामद हुए आधारकार्ड से युवक की शिनाख्त अवनीश कुमार (33) पुत्र खुशीराम के रूप में की। वह सरैंया आबाद कोतवाली शाहजहांपुर का रहने वाला है। बताया गया है कि अवनीश शाहजहांपुर के अल्हागंज के इमिलिया में ससुराल थी।
वह ससुराल गया था। बुधवार की देर रात को जब अवनीश ससुराल से अपने घर लौट रहा था। इसी बीच अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाल गंगाप्रसाद यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ घंटे बाद पहुंची थी इलाकाई पुलिस
पाली-कांट रोड पर धर्मपुर के पास सड़क के किनारे शव पड़ा होने की सूचना मिलने के करीब डेढ़ घंटे बाद इलाकाई पुलिस वहां पहुंची। हालांकि उससे पहले यूपी-112 की पीआरवी टीम उससे पहले ही वहां पहुंच चुकी थी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें