फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रामगंगा नहर में डूबे युवक का 24 घंटे बाद मिला शव

Sat, 18 May 2024 02:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवली। रामगंगा नहर में डूबे युवक के शव को पीएसी के जवानों ने शुक्रवार की शाम चार बजे के करीब बरामद कर लिया। शव मिलने के बाद परिवार के लोग घटनास्थल पर बिलखते रहे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

खलकपुर निवासी कुलदीप (28) का शव 24 घंटे बाद शाम चार बजे कानपुर से आए पीएसी के गोताखोरों ने ढूंढ निकाला। जिस स्थान पर कुलदीप बाइक से नहर में गिरा था। वहीं से पांच सौ मीटर दूर उसका शव दलदल में फंसा मिला। शुक्रवार सुबह से ही पुलिस व पीएसी के जवान डूबे युवक की तलाश में कई किलो मीटर तक कई बार तलाश की। इस दौरान काफी संख्या में गांव के लोग भी रामगंगा नहर के पास मौजूद रहे। नहर से शव मिलने की जानकारी पर पत्नी पायल अपने पांच वर्ष के बेटे पीयूष के साथ बिलखती रही। वहीं पिता रामसजीवन, मां लक्ष्मी, भाई अरुण, मुकुल बेहाल दिखे। मौके पर पहुंची तहसीलदार प्रिया सिंह ने मृतक की पत्नी पायल को ढांढस बंधाया। सीओ वीरेंद्र सिरोही भी मौके पर पहुंचे। बता दें कि कुलदीप अपने चाचा सुनील के साथ गुरुवार की शाम चार बजे के करीब बाइक से घर लौट रहा था। रामगंगा नहर पटरी पर झाड़ापुरवा के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में चाचा सुनील घायल हो गए और वह बाइक समेत नहर में जा गिरा था। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से खोजबीन शुरू की थी। मगर देर रात तक उसका पता नहीं चला। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि लगातार नहर के पानी में डूबे कुलदीप की तलाश की जा रही थी। करीब चौबीस घंटे बाद शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें