फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 36 घंटे बाद झाड़ियों में फंसा मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बिधनू के रमईपुर कस्बे में गुरुवार देर शाम पिता से कहासुनी के बाद नाले में कूदे मोबाइल विक्रेता का शव 36 घंटे बाद शनिवार सुबह झाड़ियों में फंसा मिला। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मूलरूप से लखीमपुर खीरी गोला गोकर्णनाथ निवासी राजेंद्र कुमार उर्फ मुन्ना कई वर्षों से यहां रह रहे हैं और रमईपुर में खराद का काम करते हैं। उनका बेटा अमन (27) मोबाइल की दुकान चलाता था। गुरुवार देर शाम पुराने मोबाइल खरीदने व बेचने की बात को लेकर पिता से कहासुनी हो गई थी। अमन रमईपुर कस्बे के बाहर से निकले करीब दस फिट गहरे नाले में कूद गया था। शनिवार सुबह ग्रामीणों को पुल से करीब तीन सौ मीटर दूर झाड़ियों में फंसा हुआ अमन का शव दिखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालवाया। बिधनू इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें