फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी में मिला किशोरी का शव: बिखरा था सामान...टूटी थी चूड़ियां, पिता बोला- अब मुझे कौन खाना खिलाएगा

Tue, 11 Apr 2023 07:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya Crime: बिधूना कोतवाली क्षेत्र में झोपड़ी के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने बताया है कि जब वो कमरे में पहुंचे थे। तब अंदर सामान बिखरा पड़ा था और मृतका की चूड़ियां भी टूटी हुईं थीं।
विज्ञापन
किशोरी की मौत के बाद गमगीन बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के विमटामऊ में मंगलवार दोपहर को एक किशोरी का शव झोपड़ी के अंदर संदिग्ध हालातों में मिला। खेतों से लौटे भाई ने सामान बिखरा व बहन का शव देख पिता को जानकारी दी। पिता ने बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विमटामऊ निवासी रामू जोशी ने बताया कि वह पुताई का काम कर परिवार का भरण पोषण करता है। मंगलवार सुबह पत्नी सुनीता व बेटा शिवा खेतों पर गेहूं काटने गए थे। वह क्षेत्र में पुताई का काम करने के लिए गया था।
घर पर बेटी लक्ष्मी (14) अकेली थी। दोपहर को वापस लौटे बेटे ने अपनी बहन का शव झोपड़ी में लगे बांस के सहारे टिका देखा। उसके गले में गमछे का फंदा लगा था। झोपड़ी में चारों ओर सामान बिखरा पड़ा था और बेटी के हाथों की चूड़ियां भी टूटी थीं। जब बेटे ने उसको पकड़ा, तो वह जमीन पर गिर गई।

विज्ञापन

पिता बोला- बेटी की हुई है हत्या
बेटे के शोर मचाने पर झोपड़ी के पास स्थित मुर्गी फार्म पर मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंचे सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह व कोतवाली प्रभारी ललित कुमार ने परिजनों से पूछताछ की। पिता ने बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। लक्ष्मी की मौत पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अब मुझे कौन खाना खिलाएगा
मृतका लक्ष्मी के पिता रामू जोशी ने रोते-बिलखते हुए बताया कि पत्नी, वह और बेटा मजदूरी कर घर का भरण-पोषण करता है। बेटी उसको मजदूरी पर जाने से पहले खाना बना कर खिलाती थी। शाम को जब तक वह घर नहीं लौटता था तब तक बेटी भी कुछ नहीं खाती थी। अब उसे कौन खाना खिलाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें