फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नहर कोठी के पास बबूल के पेड़ पर लटका मिला वृद्ध का शव

Fri, 17 May 2024 05:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। नहर कोठी के पास एक बबूल के पेड़ पर गुरुवार सुबह वृद्ध का शव फंदे पर लटका मिला। चौकीदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतार कर साक्ष्य जुटाए। आस पास के लोगों से शिनाख्त के प्रयास किए गए। शिनाख्त न होने पर शव मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन

झींझक नहर कोठी परिसर में सुबह सात बजे के करीब कुछ बच्चे आम बीनने गए थे। इसी बीच बच्चों ने वृद्ध का शव फंदे पर लटका देखा तो पास में मौजूद चौकीदार ने पुलिस को जानकारी दी। शव मिलने की जानकारी पर मंगलपुर थाने की पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची। पुलिस ने पेड़ से शव को उतार कर साक्ष्य जुटाए। छानबीन के दौरान मृतक के कुर्ते की जेब से 11 सौ रुपये मिले। इधर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने शिनाख्त के प्रयास किए। कुछ लोगों ने अनहोनी की आशंका जताई। पुलिस की छानबीन में अनुमान लगाया गया कि रात में वृद्ध फंदे पर लटका। मंगलपुर थाना के अपराध निरीक्षक रजनीश कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 65 वर्ष है। वह गेहुंए कलर का कुर्ता, सफेद धोती पहने हुए है। मृतक का शव एक सफेद धोती के सहारे फंदे पर लटका मिला है। पहचान नहीं हो सकी है, शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें