फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसानियत शर्मसार: नाली में पड़ा मिला नवजात बच्ची का शव, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, नहीं मिला है कोई सुराग

Fri, 21 Jul 2023 04:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad Crime: इंस्पेक्टर जेपी पाल ने बताया कि नाली में नवजात बच्ची का शव मिलने के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं। अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
नवजात बेटी का शव (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में श्यामागेट के सामने नाली में नवजात बच्ची का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाली से निकालवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

शुक्रवार सुबह नगर के भीड़भाड़ वाले इलाके श्यामागेट पर एक परचून दुकान के नीचे बह रही नाली में नवजात बच्ची का शव देख इंसानियत शर्मसार होती नजर आई। कलयुगी मां ने जब अपने जिगर के टुकड़े को नाली में फेंकने से पहले उसका दिल भी नहीं दहला।
शव को देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। सूचना पर इंस्पेक्टर जेपी पाल व चौकी प्रभारी हरिओम प्रकाश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नाली से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि कोई महिला कन्या देखकर उसे फेंक गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले
नाली में नवजात बच्ची का शव मिलने के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस सरकारी अस्पताल व अन्य निजी अस्पतालों से गुरुवार रात जन्म देने वाली महिलाओं की सूची तलाश रही है। इंस्पेक्टर जेपी पाल ने बताया फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें