फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: लापता किसान का शव खेत में मिला, जेब में आधार कार्ड और 19 हजार रुपये मिले, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 03 Sep 2022 06:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

जसवंतनगर क्षेत्र के किसान का शव भरथना में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने लेनदेन के विवाद में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कराई है।
विज्ञापन
श्याम बाबू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के भरथना में लापता चल रहे किसान का शव शनिवार सुबह ज्ञानपुर गांव के पास खेत में मिला। एसपी देहात सत्यपाल सिंह ने फोरेंसिक टीम बुलाकर घटना स्थल पर जांच कराई। परिजनों ने लेनदेन के विवाद में हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन

जसवंतनगर थाना क्षेत्र के निलोई गांव निवासी महावीर उर्फ गोरे लाल ने बताया कि शनिवार सुबह सूचना मिली की उसके छोटे भाई श्याम बाबू (45) का शव भरथना के ज्ञानपुर गांव के पास खेतों में मिला है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नही मिले हैं।
वह शराब का नशा करता था। सभी पहलुओं पर जांच-पड़ताल की जा रही है। मृतक की पेंट की जेब से 19 हजार रुपये और आधार कार्ड मिला है। महावीर ने भरथना कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि भाई श्याम बाबू की शादी के बाद ही उसकी पत्नी छोड़ कर चली गई थी और उसकी कोई औलाद नहीं है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सवा माह पहले भाई लापता हो गया था। तब से उसकी तलाश की जा रही थी। 30 अगस्त को भाई ने गांव की ही एक महिला को 13 लाख रुपये में अपने हिस्से की ढाई बीघा जमीन बेची थी। पैसे के लेनदेन में भाई की हत्या की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें