फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी में मिला मासूम का शव: पांच दिन से लापता था, चेहरे और सिर पर चोट के निशान, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

Thu, 17 Nov 2022 02:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

तिंदवारी थाना क्षेत्र में पांच दिन से लापता मासूम बच्चे का शव पानी में पड़ा मिला है। उसकी जीभ निकली हुई थी। गले-नाक, चेहरे और सिर पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
मृतक अयांश की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में तिंदवारी कोतवाली के कस्बा भगवती नगर से रविवार को लापता ढाई वर्षीय बालक का शव पांचवें दिन घर से कुछ दरी पर पानी में पड़ा मिला। शव औंधे मुंह पड़ा मिला, जीभ निकली है, गले में निशान के अलावा नाक, सिर और चेहरे पर चोट के निशान हैं। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

सीओ ने प्रथम दृष्टया हत्या कर शव फेकने की आशंका जताई है। तिंदवारी कोतवाली क्षेत्र के भगवती नगर निवासी संतोष कुमार का ढाई वर्षीय अयांश इकलौता पुत्र था। पिता घर से करीब छह सौ मीटर की दूरी पर ब्लॉक मुख्यालय के सामने चाट का ठेला लगाता है।
अयांश रविवार करीब दो बजे घर से निकला था। वह घर करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर एक धार्मिक स्थल के भवन में घुस गया था। जहां से उसे एक बालक ने बाहर कर दिया था। इसके बाद एक व्यक्ति ने उसे घर जाने के लिए कहा था। करीब एक घंटे बाद भी जब अयांश नहीं दिखा, तो परिजन ने खोजीबीन शुरू की।

विज्ञापन

काफी तलाश के बाद भी जब उसका सुराग नहीं लगा। इस पर परिजन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आसपास के घरों में खोजबीन कराई, लेकिन उसका पता नहीं चला। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर लगातार उसकी खोजबीन कर रही थी।

पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सपा नेता
गुरुवार सुबह 11 बजे बबेरू विधायक विशंभर यादव,  पूर्व मंत्री विशंभर प्रसाद निषाद और सपा जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव सहित अन्य स्थानीय नेता पीड़ित के परिजनों से मिलने पहुंचे। इसके बाद घर से करीब 300 मीटर दूर धार्मिक स्थल के पास एक खंडहरनुमा स्थान में गड्ढे में भरे पानी के पास पहुंचे।

विशंभर समर्थकों के साथ पास पहुंचे, तो अयांश का औंधे मुंह शव पड़ा मिला। शव मिलते ही पिता संतोष कुमार, मां खुशबू और बाबा मइयादीन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। परिजन ने अज्ञात पर अयांश की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ सदर गवेंद्र पाल सिंह गौतम व स्थानीय पुलिस पहुंची। पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस घटना स्थल की छानबीन कर रही है। सीओ ने बताया कि अयांश का शव खंडहरनुमा एक पानी भरे स्थान से बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया हत्या लग रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें