कार्रवाई की मांग पर अड़े परिजन, नहीं उठने दिया शव
आरोप लगाया की एक सप्ताह पहले मां को भाई के पास दिल्ली जाना था। इसके लिए पिता ने प्रबंधन से बकाया रुपये मांगे थे और न देने पर परेशान थे। प्रबंधक अजय ने किसी भी तरह के लेनदेन न होने की बात कही है। इधर परिजन कार्रवाई की मांग कर, शव नहीं उठने दे रहे हैं।
एएसपी बोले- तहरीर पर होगी आगे की कार्रवाई
मौके पर एएसपी दिगंबर कुशवाहा, सीओ महेंद्र प्रताप सिंह भी पहुंचे। एएसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजन दिल्ली से मृतक की पत्नी और बेटों के आने पर शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कह रहे है। परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।