फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya Crime: तालाब में उतरता मिला BSC छात्रा का शव, दो दिन पहले हुई थी लापता, SP बोलीं- ऑनर किलिंग की आशंका

Mon, 24 Jul 2023 09:34 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: एसपी चारू निगम ने बताया कि घटना में कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। परिजनों ने एक युवक पर बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने गांव के कई लोगों से पूछताछ की। पुलिस ऑनर किलिंग को लेकर भी जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
auraiya crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के पैगूपुर में दो दिन से लापता किशोरी का शव घर के बाहर तालाब में उतरता मिला। घटना की जानकारी पर पुलिस अधिकारी और फोर्स मौके पर पहुंच गए। मृतका के पिता ने एक युवक पर बहला फुसलाकर ले जाने और हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

वहीं पुलिस ऑनर किलिंग पर आशंका जाहिर करते हुए जांच में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार, पैगुपुर निवासी विमल कुमार की पुत्री शिवानी (17) का शव सोमवार सुबह घर के सामने बने तालाब में उतरा मिला। गांव के लोगों की नजर पड़ी, तो पुलिस को जानकारी दी।
शव मिलने की जानकारी पर कोतवाल मुकेश चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा के साथ पुलिस अधीक्षक चारू निगम मौके पर पहुंचीं। शव की शिनाख्त कराई गई। मृतका के पिता विमल ने बताया कि वह अहमदाबाद में रहकर पुताई का काम करता है।

विज्ञापन

कोतवाली में दर्ज कराई गई थी रिपोर्ट
गांव में पत्नी पिंकी, पुत्री शिवानी, पुत्र शिवम व सनम रहते हैं। शिवानी अनंतराम गांव स्थित ओमप्रकाश चौबे महाविद्यालय में बीएससी प्रथम सेमेस्टर की छात्रा थी। 20 जुलाई की शाम को वह घर से कहीं गायब हो गई। इस पर पत्नी पिंकी की ओर से कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

विज्ञापन

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से कारण होगा स्पष्ट
इसमें गांव के एक युवक पर बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने गांव के कई लोगों से पूछताछ की। पुलिस ऑनर किलिंग को लेकर भी जांच में जुटी है। एसपी चारू निगम ने बताया कि घटना में कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर कारण स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें