कानपुर देहात में मूसानगर थाना क्षेत्र के सराय गांव के जंगलों में नाबालिग युवती और युवक का शव पेड़ से लटका मिला। भोगनीपुर कोतवाल की सूचना पर सुबह लगभग चार बजे थाना प्रभारी मूसानगर ने पंचायत नामा की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि युवती कु. रोली देवी (14) पुत्री काजू गौर थाना भोगनीपुर की है। वहीं, युवक छोटू पुत्र अशर्फीलाल कंचौसी लछियामऊ थाना दिबियापुर जनपद औरैया का है। थाना भोगनीपुर में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का नामजद मुकदमा पंजीकृत है।